#haryanagorvment
Trending

अदालत से बचता रहा आरोपी, आदमपुर पुलिस ने दर्ज किया केसII

अदालत से बचता रहा आरोपी, आदमपुर पुलिस ने दर्ज किया केसII

हिसार -(अमित कुमार):– पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार माननीय न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने तथा अदालत में पेश न होने वाले उद्घोषित व्यक्तियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना आदमपुर पुलिस ने उद्घोषित महिला कांता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना आदमपुर पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (JMIC), हिसार श्री सचिन सिंघल की अदालत में विचाराधीन केस नंबर NACT-847-2023 में कांता पत्नी भीम सिंह निवासी टिब्बा बस्ती के साथ वाली गली, मंडी आदमपुर, जिला हिसार लगातार पेशी से गैरहाजिर चल रही थी। माननीय अदालत द्वारा नियमानुसार उद्घोषणा जारी किए जाने तथा निर्धारित 30 दिनों की अवधि बीत जाने के बावजूद आरोपिया अदालत में पेश नहीं हुई। इस पर माननीय अदालत ने दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को आदेश पारित कर कांता को उद्घोषित व्यक्ति (Proclaimed Person) घोषित कर दिया था। साथ ही संबंधित थाना प्रभारी को आरोपिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 209 के तहत मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए थे। अदालत द्वारा आरोपिया का आईसीआईसीआई बैंक, शाखा आदमपुर स्थित बैंक खाता अटैच/फ्रीज करने के आदेश भी जारी किए गए थे। माननीय अदालत के आदेशों की पालना में थाना आदमपुर पुलिस ने आरोपिया कांता के खिलाफ मुकदमा धारा 209 BNS के तहत अभियोग दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपिया को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया हिसार पुलिस की अपील: माननीय न्यायालय द्वारा जारी समन, नोटिस एवं कानूनी आदेशों का सम्मान करें तथा निर्धारित तिथि पर अदालत में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। न्यायिक प्रक्रिया की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button