एक कॉल और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! SIM ठगी से सावधानII
एक कॉल और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट! SIM ठगी से सावधानII

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। हिसार पुलिस ने आमजन को सचेत करते हुए बताया कि साइबर ठग मोबाइल पर कॉल करके सिम कार्ड बंद होने, KYC अपडेट न होने या दस्तावेज सत्यापन अधूरा होने का डर दिखाते हैं। इसके बाद वे लोगों को फर्जी लिंक भेजकर या अनजान ऐप डाउनलोड करवाकर उनकी निजी एवं बैंकिंग जानकारी हासिल करने का प्रयास करते हैं।
साइबर ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
•सिम कार्ड बंद होने के नाम पर आने वाली अनजान कॉल पर भरोसा न करें।
•किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करके SIM KYC अपडेट न करें।
•अनजान व्यक्ति के कहने पर कोई ऐप डाउनलोड या स्क्रीन शेयर न करें।
•OTP, बैंक खाते की जानकारी और अन्य गोपनीय विवरण किसी के साथ साझा न करें।
•SIM KYC से संबंधित जानकारी के लिए अपनी टेलीकॉम कंपनी के अधिकृत स्टोर या आधिकारिक माध्यम का ही उपयोग करें।
यदि आपके साथ साइबर ठगी हो जाती है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करवाएं। #newstodayhry @newstodayhry




