Haryana
Trending

कुँए की मुंडेर पर खड़ी महिला का अचानक पैर फिसलने पर 55 फीट कुएं में जा गिरी।।

कुँए की मुंडेर पर खड़ी महिला अचानक पैर फिसलने पर 55 फीट कुएं में जा गिरी।।

अशोक नगर-(करमजीत कौर):- गणेश मोहल्ला में रहने वाली सुनीता जैन सुबह की धूप सेकने के लिए कुएं की मुंडेर पर खड़ी थी तभी अचानक महिला का पैर फिसला और वह 55 फीट कुएं में जा गिरी। वहीं गर्ल्स स्कूल के पास में कुएं में गिरी महिला की जानकारी वॉर्ड पार्षद रितेश जैन को मिली उन्होंने मौके पर पहुंचकर तुरंत SDM श्रीमती सुब्रता त्रिपाठी को फोन किया। नगर पालिका सुपरवाइजर और SDM श्रीमती सुब्रता त्रिपाठी ने 30 मिनट के अंदर NDRF टीम को भेज दिया। इससे पहले नगर पालिका कर्मचारी अपना साहस दिखाते हुए कुएं में उतर गए और महिला से बात करते हुए ढांढस बंधाते रहे। NDRF के राहुल भाई भी तुरंत कुएं में उतरे और फिर पूरी टीम ने संयम बनाकर महिला को बाहर निकाला। इस दौरान मोहल्ले के सभी वासियों ने अपने नैतिक दायित्व निभाते हुए रस्सी, खटिया, स्टूल आदि से पूरा सहयोग किया और बड़ी मशक्कत से महिला को बाहर निकाला गया। फिलहाल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिससे पता चला कि महिला के सर और हाथ में काफी चोटे आई हैं लेकिन कुएं में पानी कम होने के कारण महिला की जान बच गई वार्ड वासियों ने SDM श्रीमती सुब्रता त्रिपाठी ओर NDRF का बहुत-बहुत धन्यवाद किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button