आर्थिक तंगी और मानसिक रूप से परेशान होने के कारण एक युवक ने फंदा लगाकर की सुसाइड।।
आर्थिक तंगी और मानसिक रूप से परेशान होने के कारण एक युवक ने फंदा लगाकर की सुसाइड।।

कुरुक्षेत्र-(गुरदीप सिंह गुजराल):- कुरुक्षेत्र के झांसा के गांव गोगपुर में एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजन उसे फंदे से उतार कर झांसा के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे कुरुक्षेत्र LNJP रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। झांसा पुलिस ने पत्नी के बयान पर इत्तफाकिया रपट दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना शुक्रवार रात करीब 7 बजे की है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है। अमित मेहनत-मजदूरी का काम करता था। अमित शराब पीने का आदी था। आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी के चलते अमित अपने कमरे में रस्सी से पंखे के साथ फंदे पर लटक गया। इस दौरान उसकी पत्नी बच्चों को ट्यूशन से लेने गई हुई थी। अमित अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चों को छोड़ गया। करीब 8 साल पहले उसकी शादी बबीता से हुई थी।
उधर, जांच अधिकारी पवन राणा का कहना है कि उनको शुक्रवार को गोगपुर गांव में युवक के फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी, मगर परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। बाद में उनको LNJP अस्पताल से उसकी मौत की सूचना मिली थी। आज पुलिस ने उसकी पत्नी बबीता के बयान पर इत्तफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।। #newstodayhry @newstodayhry