Haryana
Trending

भिवानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन अनिरुद्ध चौधरी बने ग्रामीण जिलाध्यक्ष II

भिवानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन अनिरुद्ध चौधरी बने ग्रामीण जिलाध्यक्ष II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- भिवानी के तिलक भवन में कांग्रेस द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं अनिरुद्ध चौधरी को कांग्रेस का ग्रामीण अध्यक्ष बनाए जाने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वहीं इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि वह पार्टी की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे और लोगों के हकों की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह विपक्ष में रहकर विपक्ष की पूर्ण भूमिका निभाएंगे उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरेंगे। पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। किरण चौधरी पर साधा निशाना ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने कहा कि राज्यसभा सांसद किरण चौधरी पर निशाना साधते हुए कहा की किरण चौधरी के 1 साल से भाजपा में जाने के बाद जो 11 साल से कांग्रेस का संगठन नहीं बन रहा था, वह बन चुका है। इससे यह बात साफ जाहिर होती है कि किन करणों से संगठन नहीं बन पा रहा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ लोग ऐसे थे जिनकी वजह से कांग्रेस के कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे थे। जिन्होंने यह परिस्थितियों बनाई वह स्वयं आज भारतीय जनता पार्टी में है। प्रदीप गुलिया ने कहा कि कांग्रेस का जो संगठन बना है, उसमें अनिरुद्ध चौधरी को ग्रामीण जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वहीं उन्हें शहरी अध्यक्ष की। यह भी इत्फाक है कि 2009 में दोनों यूथ कांग्रेस के हल्का प्रधान रहे हैं। दोनों ने फरीदाबाद में साथ ट्रेनिंग की और साथ मिलकर काम किया। दोनों मिलकर एक-एक कांग्रेसी जो उपेक्षित महसूस कर रहा था, उसे गले से लगाने का काम करेंगे। आने वाले समय में कांग्रेस सड़कों पर दिखेगी और मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे। जनता के मुद्दों को उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे दोनों अपना 100 प्रतिशत बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

Related Articles

Back to top button