Haryana
Trending

दूध में पानी की मिलावट को लेकर हुआ विवाद II

दूध में पानी की मिलावट को लेकर हुआ विवाद II

झज्जर-(योगेश सैनी):- झज्जर से बड़ी खबर: दूध में पानी की मिलावट को लेकर हुआ विवाद, महिला और बेटे के साथ मारपीट, युवक के गाल पर काटा झज्जर की ऑफिसर कॉलोनी से मारपीट का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक महिला अपने पड़ोस से दूध लिया करती थी। कुछ दिनों से उसे दूध में पानी की मिलावट की आशंका थी। इस बात को लेकर महिला ने दूध देने वाले से शिकायत की। शिकायत सुनते ही विवाद बढ़ गया और मामला गाली-गलौच तक पहुंच गया।

आरोप है कि इसके बाद पड़ोस की महिलाओं ने पीड़िता के साथ बदसलूकी की और उसके बेटे को भी बुरी तरह पीटा। झगड़े के दौरान युवक को बुरी तरह घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मारपीट के बीच आरोपियों में से एक ने युवक के गाल को मुंह से काट लिया और उसका मांस तक फाड़ दिया। घटना में युवक का चेहरा बुरी तरह जख्मी हो गया।

झगड़े की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। पीड़ित महिला और उसका बेटा गंभीर चोटों के चलते अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित पक्ष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और घटना की पूरी जांच की जाएगी। फिलहाल घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button