Haryana
Trending

यमुनानगर में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाली गई।।

यमुनानगर में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाली गई।।

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- यमुनानगर में आज भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और आस्था का एक विशाल संगम देखने को मिला। इस पावन अवसर पर हरियाणा सरकार के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर , और यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन नेताओं ने धार्मिकता और सेवा भावना का परिचय देते हुए झाड़ू लगाकर यात्रा की शुरुआत की, जिससे जनमानस में एक सकारात्मक संदेश पहुंचे।इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेताओं सहित शहर के नागरिकों ने भी भारी संख्या में भाग लिया। इस यात्रा की शुरुआत रादौर रोड से हुई और यह रेलवे चौक, पेपर मिल, तथा फुवारा चौक होते हुए शास्त्री ग्राउंड में पहुंचकर संपन्न हुई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के रथ पर पुष्पवर्षा की और भजन-कीर्तन के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बना दिया। शास्त्री ग्राउंड में पहुंचने के बाद भगवान जगन्नाथ को 56 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। यह आयोजन पूरी श्रद्धा और परंपरा के साथ किया गया। इसके पश्चात आम जनता के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button