Haryana
Trending

नई पाइपलाइन बनी मुसीबत: गांव ओढ़ा में सप्लाई ठप, ग्रामीणों में रोष II

नई पाइपलाइन बनी मुसीबत: गांव ओढ़ा में सप्लाई ठप, ग्रामीणों में रोष II

ओढ़ा-(अशोक गर्ग):- गांव ओढ़ा के नूहियांवाली रोड पर स्थित द्वितीय जलघर से नई डाली गई पाइप जगह-जगह से लीकेज होने व पानी की सप्लाई उचित मात्रा में न पहुंचने पर वार्ड वासियों में रोष व्याप्त है। सोमवार को सुबह पानी की उचित सप्लाई न पहुंचने पर वार्ड नंबर 19 और 20 के ग्रामीणों ने बताया कि जब से नई पाइप लाइन डाली गई है तब से लेकर आज तक किसी के घर में पानी नहीं पहुंच रहा है। इसका कारण जगह जगह पर पाइपलाइन की लीकेज और पानी की सप्लाई उचित ढंग से न देना माना जा रहा है। वार्ड वासियों ने बताया इस नई पाइप लाइन में करीब 10 वाल्व लगे हुए हैं जो सभी इकट्ठे खोलकर पानी की सप्लाई दी जा रही है जिससे प्रत्येक घर में पानी पूरा नहीं पहुंच रहा। उनका कहना है कि अगर सर्दियों में यह हाल है तो आगे गर्मी में जब पानी की लागत बढ़ जाएगी तब पानी की आपूर्ति कैसे होगी। इस समय सभी वार्डवासी टैंकरों द्वारा पानी मोल लेने को मजबूर है।

वार्ड वासी सुखदेव सिंह कुंडर ने बताया कि:-

विभागीय कर्मचारियों को पानी छोड़ने का टाइम टेबल बनाना चाहिए और एक रजिस्टर लगाना चाहिए ताकि गली वासियों को पानी आने के समय का पता हो। जब सप्लाई छोडी जाती है तो घरों में पानी नहीं पहुंच रहा जबकि बाहर गलियों में पाइप लीकेज होने से कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। लीकेज पाइपों से वापस जाकर घरों की सप्लाई में गंदा पानी बनकर पहुंच रहा है। वार्ड वासी सुभाष जांगू ने बताया कि दो-तीन जगह पर वाल्व ठीक करने के लिए विभागीय कर्मचारियों ने गड्ढे खोदकर छोड़ दिए जो दुर्घटनाओं का कारण बने हुए थे तब मोहल्ला वासियों ने स्वयं उनको मिट्टी डालकर बंद कर दिया है। इसके अलावा वाल्व छोड़ने के लिए बनाई गई हौज में गंदगी जैसे टूटे जूते, चप्पल व गंदी खाली बोतलें जमा हो रही है और वाल्व लीकेज है जिससे उस हौज की गंदगी पाईपो द्वारा घरों में पहुंच रही है, इसे साफ करवाकर ढकना चाहिए। वार्ड वासियों ने बताया कि अगर दो-तीन दिनों में स्थिति ठीक नहीं हुई तो वह धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर सुभाष जांगू, लालचंद जांगू, सुखदेव सिंह कुंडर, निर्भय कुंडर, कुलदीप, संदीप, कुलविंदर सिंह, भान सिंह बैनीवाल, कर्मजीत कौर, इंदिरा देवी, सुमन व रीना सहित काफी संख्या में मोहल्ला वासी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button