Haryana
Trending

बरसात से पहले डीसी का शहर का निरीक्षण, जलभराव रोकने के निर्देश II

बरसात से पहले डीसी का शहर का निरीक्षण, जलभराव रोकने के निर्देश II

नूह-(निकुंज गर्ग):- डीसी विश्राम कुमार मीणा ने नूंह शहर में बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने एवं शीघ्र जल निकासी के लिए किए जा रहे प्रबंधों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों का दौरा कर अधिकारियों से अब तक की गई तैयारियों की जानकारी ली और मौके पर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि बरसात के मौसम के दौरान शहर में कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो। इसके लिए क्षेत्र वाइज अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटी निर्धारित कर दी हैं। जिस भी एरिया में पानी का जमाव होगा, उसके लिए उसी अधिकारी की जिम्मेवारी फिक्स रहेगी। प्रशासन ने जनता के लिए कंट्रोल रूम के नंबर भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज शहर के शहीदी स्मारक के नजदीक पीडब्ल्यूडी नाला, सरदार गुरमुख स्कूल के पास का क्षेत्र, वाईएमडी कालेज सहित अन्य क्षेत्रों को दौरा किया और पानी निकासी के प्रबंध चेक किए। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर जिन क्षेत्रों में पानी जमा है, वहां से अस्थाई पाइप लाइन बिछाकर इस पानी को पास स्थित नहर में डाला जाएगा। यह कार्य आगामी दो से तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नूंह शहर से पानी निकासी का स्थाई प्रबंध करने के लिए 19 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया गया है। यह प्रोजेक्ट पूरा होने पर आगामी वर्षों में शहर के पानी की स्थाई निकासी के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी क्षेत्र में जलभराव की समस्या नहीं होगी। इस निरीक्षण के दौरान डीसी ने जलभराव की दृष्टि से अति प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी पंप सैट्स की समय पर जांच एवं संचालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि नालियों की समय पर सफाई, जल निकासी पाइपों की स्थिति की निगरानी और आवश्यकतानुसार मरम्मत प्राथमिकता से की जाए, ताकि भारी बारिश की स्थिति में शहरवासियों को कठिनाई का सामना न करना पड़े। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि बारिश के दौरान यदि किसी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है तो तुरंत रिस्पॉन्स टीम मौके पर भेजी जाए और पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। डीसी ने आमजन से भी अपील की कि वे नालियों में कचरा या प्लास्टिक इत्यादि न डालें और प्रशासन के साथ सहयोग करें ताकि वर्षा के दौरान जनसुविधा प्रभावित न हो। निरीक्षण के दौरान जिला नगर आयुक्त दलबीर सिंह फौगाट, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अमित कुमार, पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button