Haryana
Trending

सिहाग डेयरी मतुवाला पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते ने रेड की। इस दौरान टीम ने डेयरी से घी, दूध के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिए।।

सिहाग डेयरी मतुवाला पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते ने रेड की। इस दौरान टीम ने डेयरी से घी, दूध के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिए।।

रानिया- (विरेन्द्र मलेठीया):- सिहाग डेयरी मतुवाला पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़ान दस्ते ने रेड की। इस दौरान टीम ने डेयरी से घी, दूध के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिए तथा डेयरी का चालान किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर गौरव ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सिहाग डेयरी द्वारा नकली घी तैयार किया जाता हैं। जिसके बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने डेयरी पर रेड कर मौके पर से 19700 लीटर सप्रेटा दूध व 8000 लीटर गाय का दूध, 870 किलोग्राम खुला घी व 238 पैकिंग घी मिला। टीम ने डेयरी की छानबीन कर 3 सैंपल दूध के और 4 सैंपल घी के भरकर जांच के लिए लैब में भेज दिया तो वहीं घी की पैकिंग पर समाप्ति तिथि ना मिलने पर डेयरी का चालान कर उपायुक्त अदालत सिरसा भेजा गया। जिसके आधार पर टीम ने डेयरी पर रेड कर जांच के लिए सैंपल भरकर लैब में भेज दिए हैं और डेयरी का चालान किया गया है। डॉ गौरव ने बताया कि डेयरी मालिकों द्वारा दूध की सप्लाई गांव किरड़ान, मेवात तथा टुडे मिल्क पाऊडर मोगा पंजाब में भी भेजा जाता है। डेयरी संचालक ने बताया कि वो पिछले 7 सालों से डेयरी संचालन का कार्य कर रहे हैं और उनकी तरफ से किसी भी प्रकार की कोई मिलावट नहीं की गई है। विभागीय अधिकारी अपनी जांच कर रहे हैं और अगर सैंपल में इसी तरह की कोई मिलावट या गड़बड़ी पाई जाती है तो वह बनती कार्रवाई कर सकते हैं। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. गौरव, एएसआई जितेंद्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार, दौलत राम सहित अन्य टीम सदस्य मौजूद रहे।। #newstodayhry @newdtodayhry

Related Articles

Back to top button