हरियाणा में पर्यावरण मिशन तेज, सीएम सैनी ने तय किया 2.10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य II
हरियाणा में पर्यावरण मिशन तेज, सीएम सैनी ने तय किया 2.10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- हरियाणा के यमुनानगर के कालेश्वर इलाके में वन महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि इस बार 2 करोड़ 10 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि स्वच्छ वातावरण के लिए पेड़ लगाए। उन्होंने कहा की कटाई की तरफ नहीं बल्कि पेड़ लगाने की तरफ ज्यादा ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री ने खैर की तस्करी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इसको लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। पेड़ों की जिओ टेकिंग भी की जाएगी और एक अधिकारियों की जिम्मेवारी भी तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का एक पेड़ मां के नाम संदेश के बाद इस तरफ प्रदेश सरकार काफी गंभीरता से कार्य कर रही है। और इस बार 2 करोड़ 10 लाख पर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



