तेज रफ्तार का कहर: दसूहा में भीषण बस हादसा, महिलाओं व बच्ची समेत 8 की जान गई II
तेज रफ्तार का कहर: दसूहा में भीषण बस हादसा, महिलाओं व बच्ची समेत 8 की जान गई II

होशियारपुर-(अंकुश गोयल):- होशियारपुर के हल्का दसूहा में ओवर लोड ओर तेज रफ्तार बस पलटी। 8 की मौत मरने वालो में 4 महिला ,3 पुरुषों सही 3 वर्षीय बच्ची शामिल। सरकार ने मृतकों के परिवार को दो लाख सहायता राशि देने ओर घायलों का सारा खर्च उठाने की घोषणा। दसूहा हाजीपुर रोड नजदीक अड्डा सगरा गांव के पास हुए बस सड़क हादसे में 8 सवारियों की मौत हो गई। हादसे में 33 के करीब सवारियां गंभीर घायल हो गई। हादसे का कारण बस ओवरलोड ओर तेज रफ्तार होना बताया जा रह। घायलों का दसूहा के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा। घायलों में दो यात्रियों की ज्यादा हेड इंजरी ओर 3 की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें अमृतसर ओर जालंधर के लिए रेफर किया गया। मरने वालो में 4 महिलाओं सहित 3 पुरुष सहित एक बच्ची शामिल हैं। वहीं पुलिस द्वारा घटना की जांच के बाद बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मरने वालों की पहचान सुहाग रानी पत्नी सरवन सिंह 65,संजीव पुत्र वीर सिंह गांव भैनी मियांखा। बलवीर कौर पत्नी गजन सिंह वार्ड न 9 दसूहा गुरमीत राम पुत्र बचना राम निवासी हेल्ड घोघरा, 65 साल, लव कुमार पुत्र दर्शन सिंह निवासी घाटी कांगड़ा , रज्जू पुत्री अशरफ वासी बूढ़ाबढ़ 3 साल, सतविंदर कौर निवासी जलालचाक 55 साल के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य की पहचान होना बाकि है। जानकारी के अनुसार करतार कंपनी की यह मिनी बस हाजीपुर की ओर से 45 के करीब यात्रियों को लेकर दसूहा की ओर आ रही थी। जैसे ही यह बस अड्डगांव सगरा के पास पहुंची तो यह बस सड़क के बीचों बीच लड़खड़ाती हुई पलट गई। ओर सामने से आ रही एक कार से भी जा टकराई। हादसे के वक्त आस पास के ग्रामीणों द्वारा जोरदार आवाज ओर सवारियों के चिलाने की आवाज के बाद मौके पर पहुंच कर सवारियों को निकालना शुरू किया और साथ ही साथ थाना ओर स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के बाद घायल यात्रियों को दसूहा सिविल अस्पताल भेजा गया। हादसे के वक्त ही एक बच्ची सहित 4 के करीब यात्रियों ने दम तोड़ दिया। वहीं रास्ते में 3 ओर एक रेफर की गई महिला ने दम तोड़ दिया। जेसीबी की मदद से निकालनी पड़ी मृतक सवारियां। बस हादसा इतना भयानक था कि बस सड़क के बीचों बीच बूरी तरह पलट गई। इस हादसे में 3 सवारियां बस के अंदर फंसने से मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसमें एक छोटी बच्ची भी शामिल थी। जिन्हें बस से बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन को बुलाया गया। ओर शवों को बाहर निकाला गया। मृतकों के परिवारों को दो दो लाख देगी सरकार। बस हादसे के बाद दसूहा में हलका विधायक कर्मवीर सिंह, जिलाधीश , एस एस पी होशियापुर , पूर्व विधायक अरुण मिक्की डोगरा, सहित जिले के सभी आला अधिकारी मौके पर अस्पताल पहुंचे । जिन्होंने घायलों का हाल चाल जाना। इस मौके पर आप विधायक दसूहा ने बताया कि हादसे के बाद मुख्यमंत्री से बात की गई। जिनके द्वारा मृतकों के परिवार को दो दो लाख देने की घोषणा की। वहीं घायलों का सरकार द्वारा सारे इलाज का खर्च उठाने की बात कही।। #newstodayhry @newstodayhry



