Haryana
Trending

रीजन-1 की 16 लायन्स क्लबों ने ‘एक पेड़, एक जीवन’ अभियान के तहत लगाए हजारों पौधे:-स्वामी रमेश साहुवाला

रीजन-1 की 16 लायन्स क्लबों ने 'एक पेड़, एक जीवन' अभियान के तहत लगाए हजारों पौधे:-स्वामी रमेश साहुवाला

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-लायन्स इंटरनॅशनल के जनपद 321 ए3 के गवर्नर लायन संजय गांधी के आह्वान पर रीजन नं. 1 के चैयरमेन लायन तरसेम गोयल की देखरेख में रीजन की सभी 16 लायन्स क्लबों ने एक पेड़ एक जीवन के तहत हजारों पौधे एक दिन में रोपित किए जिसमें जनपद गवर्नर प्रथम महेश बंसल एवं जनपद गवर्नर द्वितीय पुनीत बंसल का सहयोग रहा। यह जानकारी रीजन के पी.आर.ओ. स्वामी रमेश साहुवाला ने दी।
श्री साहुवाला ने बताया कि रीजन चेयरमैन लायन तरसेम गोयल ने कहा कि पौधे लगाना एक पुण्य कार्य हैं तथा उसे सुरक्षित रखना और वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करना हमारी वास्तविक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि र्प्यावरण संरक्षण के लिए सामुहिक प्रयासों की आवश्यकता है इसलिए आज जनपद की सभी क्लबों ने पौधा रोपण किया है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और सुरक्षित भविष्य का उपहार हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजैक्ट में रानियां, सायन, रानियां रोयल, सिरसा मेन, सिरसा यूनाईटिड, सिरसा ब्राईट, सिरसा ड्रीम, सिरसा सूर्या, सिरसा आनन्द, सिरसा अमर, सिरसा गौरव, सिरसा आस्था, सिरसा सैन्ट्रल, सिरसा यूनिक क्लबों ने भाग लिया जिन्होंने सिरसा व रानियां के विभिन्न स्थानों पर पेड़ पौधे लगाए।
इस अवसर पर लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने थेहड़ मौहल्ले में पौधे लगाते हुए कहा कि हरियाली देखने से मन शांत होता है तथा एक पेड़ लगाने से उसका फायदा सौ वर्ष तक मिलता हैं और आज एक पेड़ लगाया तो आने वाली पीढ़ी को छाया, फल और संास मिलेगी इसलि हमें अपने जीवन में एक पेड़ मॉं के नाम के तहत अधिक-से-अधिक पौधे लगाने चाहिए क्योंकि पेड़ बादल बनाने में मदद करते हैं जिससे बरसात भी अच्छी होती हैं तथा बाढ़ को रोकने में भी काम आते है। इस अवसर पर इन्द्र कुमार गोयल, क्लब के उपाध्यक्ष कशमीर कम्बोज, काजल सैनी, गुरबैअंत सिंह, मुस्कान, नवजोत कौर, संध्यां व अन्य उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button