श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा ने कोयला राज्य मंत्री का सिरसा पहुंचने पर किया अभिनंदन II
श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा ने कोयला राज्य मंत्री का सिरसा पहुंचने पर किया अभिनंदन II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा की अध्यक्षता में सिरसा पहुंचे कोयला राज्य मंत्री भारत सरकार सतीश दुबे का अभिनंदन किया गया। सभा के प्रतिनिधिमंडल ने बुक्के भेंट कर मंत्री का स्वागत किया। जानकारी देते हुए सभा के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह कोयला राज्य मंत्री भारत सरकार सतीश दुबे सिरसा पहुंचे, जहां श्री ब्राह्मण सभा ने उनका जोरदार स्वागत किया। अभिनंदन से अभिभूत कोयला राज्य मंत्री ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए हम हर समय सेवा भाव से तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन सनातन और ब्राह्मण समाज के लिए समर्पित है। ब्राह्मण समाज द्वारा दिए गए मान-सम्मान को आजीवन नहीं भूलूंगा। इस मौके पर सचिव जय प्रकाश, कोषाध्यक्ष सतीश निर्मल, प्रभु दयाल शर्मा, देवतराम शर्मा, यशपाल भारद्वाज, बलवीर शर्मा, सत्यपाल शर्मा, ललित मोहन शर्मा, हरीश शर्मा, मदन लाल शर्मा, सुरेंद्र पारीक, राजेंद्र शर्मा, संजय शर्मा इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



