नूंह जिले के पुनहाना नायब तहसीलदार मामले को लेकर वकीलों ने बुधवार को नूंह लघु सचिवालय में जम कर डीसी विश्राम कुमार मीणा को लेकर नारेबाजी की।।
नूंह जिले के पुनहाना नायब तहसीलदार मामले को लेकर वकीलों ने बुधवार को नूंह लघु सचिवालय में जम कर डीसी विश्राम कुमार मीणा को लेकर नारेबाजी की।।

नूंह -(निकुंज गर्ग):- नूंह जिले के पुनहाना नायब तहसीलदार मामले को लेकर वकीलों ने बुधवार को नूंह लघु सचिवालय में जम कर डीसी विश्राम कुमार मीणा को लेकर नारेबाजी की। गौरतलब हे कि सोमवार को डीसी नूंह विश्राम कुमार मीणा व नूंह बार एसोसिएशन के वकीलों के बीच नोक झोक हो गई थी जिस पर नूंह बार एसोसिएशन के वकीलों ने पुनहाना नायब तहसीलदार के तबादले ओर डीसी विश्राम कुमार मीणा से माफी मांगने की बात की गई। मंगलवार को डीसी के द्वारा पुनहाना नायब तहसीलदार का तबादला कर दिया गया था। लेकिन नूंह जिला बार एसोसिएशन के वकीलों का कहना है कि नायब तहसीलदार का तबादला तो हो गया है परन्तु अभी तक डीसी विश्राम कुमार मीणा ने आ कर वकीलों से बात तक नहीं की है। नूंह जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मकसूद ने कहा कि यह पूरा मामला शांत हो जाएगा डीसी विश्राम कुमार मीणा वकीलों से आ कर बातचीत कर ले। रमजान चौधरी सीनियर एडवोकेट ने कहा कि यह मान सम्मान की बात है। डीसी विश्राम कुमार मीणा वकीलों से बात कर लेते तो सारा मामला शांत हो जाता लेकिन अभी तक डीसी की तरफ से कोई मैसेज नहीं आया है। अब जब तक डीसी वकीलों के बीच आ कर बातचीत नहीं करते यहां नारेबाजी करते रहेंगे और आने वाले 6 तारीख को मुख्यमंत्री आ रहे उनको भी इस पूरे मामले को लेकर अवगत कराया जाएगा। अब जब तक डीसी वकीलों के बीच आकर बातचीत नहीं करते लगातार 3 बजे से 4 बजे तक डीसी के खिलाफ नारेबाजी करते रहेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



