Haryana
Trending

नूंह में मानसूनी जलभराव पर कंट्रोल के लिए प्रशासन सतर्क।।

नूंह में मानसूनी जलभराव पर कंट्रोल के लिए प्रशासन सतर्क।।

नूंह-(निकुंज गर्ग ):- अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने किया नूंह में जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण। संबंधित अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित राहत कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने कहा कि मानसूनी बारिश के कारण जिला में जलभराव की स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं। बाढ़ नियंत्रण के लिए विभिन्न क्षेत्रों को विभाजित कर संंबंधित विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई हैं। इन सभी की यह जिम्मेदारी होगी कि किसी भी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनने पर तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू करें और नागरिकों को असुविधा से बचाएं। अतिरिक्त उपायुक्त ने नूंह शहर के विभिन्न जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण दौरा किया और मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नूंह बस स्टैंड, होडल रोड, वार्ड नंबर-1 और वार्ड नंबर-2, पुराना दिल्ली-अलवर रोड, सिटी थाना, मेडिकल मोड़ सहित अन्य जलभराव ग्रस्त इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को पानी निकासी के कार्य में तेजी लाने और पंपों की संख्या बढ़ाकर त्वरित राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर पानी निकासी के लिए पंप पहले से ही सक्रिय हैं, जबकि अन्य स्थानों पर स्थिति की आवश्यकता अनुसार नए पंप इंस्टाल करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा जलभराव की स्थिति से निपटने में लापरवाही बरती गई, तो उनके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मलिक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे बारिश के मौसम में सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर तत्काल संपर्क करें। जिला प्रशासन पूरी तरह सजग है और आमजन की सुरक्षा व सुविधा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button