लिटिल स्टार प्ले स्कूल ओढ़ा में तीज महोत्सव मनाया गया II
लिटिल स्टार प्ले स्कूल ओढ़ा में तीज महोत्सव मनाया गया II


लिटिल स्टार प्ले स्कूल ओढ़ा में तीज महोत्सव मनाया गया:-
कालांवाली-(पवन शर्मा):- पुरानी अनाज मंडी में स्थित लिटिल स्टार प्ले स्कूल ओढ़ा में हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। महोत्सव में बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों में सजकर स्कूल पहुंचे। स्कूल में बच्चों ने झूले और विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए डांस व नृत्य को देखकर अभिभावकों ने खुश होकर तालियां बजाई। झूले पर झूलते हुए बच्चों ने टीचरों के संग सावन के गीत गाते हुए पींग चढ़ाई। इस दौरान स्कूल की अध्यापिका रीतू बाला, अंजलि शर्मा, अमनदीप, परमजीत कौर ने बच्चों को तीज उत्सव के बारे में विस्तार से बताया। वहीं स्कूल की हेल्पर नैना ने सभी बच्चों व आए हुये अतिथियों को जल पान करवाया। स्कूल की प्रिसिंपल किरण खुराना व मैनेजिंग डायरेक्टर बलविंदर खुराना ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल में बच्चों के माता पिता ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। स्कूल ट्रस्ट के सदस्य नीरज, लवकेश व सुखवीर बेनीवाल सहित स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



