Haryana
Trending

अक्षिता ने डीएवी स्कूल गेम्स स्टेट चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल II

अक्षिता ने डीएवी स्कूल गेम्स स्टेट चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- दी सिरसा स्कूल ताइक्वांडो अकादमी की छात्रा अक्षिता ने डीएवी स्कूल गेम्स स्टेट चैंपियनशिप में अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मैडल जीतकर अकादमी व जिले का नाम रोशन किया। अकादमी के कोच हरपाल सिंह ने बताया कि फरीदाबाद में 27 सितंबर को आयोजित डीएवी स्कूल गेम्स स्टेट चैंपियनशिप में अकादमी की छात्रा अक्षिता ने प्रतिभागिता की। अक्षिता ने अपने शानदार खेल से विरोधी खिलाड़ी को चारों खाने चित्त्त करते हुए सिल्वर पदक पर कब्जा किया। उन्होंने अक्षिता को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अक्षिता इससे पूर्व भी कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। अक्षिता बहुमुखी खेल प्रतिभा की धनी है और पूरी तरह से खेल के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि द सिरसा स्कूल में स्थापित ताइक्वांडो अकादमी में खिलाडिय़ों को अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बेहतरीन प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसका परिणाम हम सभी के सामने है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button