Haryana
Trending

एम एम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सी.ए. फाउंडेशन की परीक्षा में रचा इतिहास II

एम एम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सी.ए. फाउंडेशन की परीक्षा में रचा इतिहास II

कालांवाली-(पवनशर्मा):- एम एम मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढ़ां में पहली बार शुरू की गई सी.ए. फाउंडेशन का पहला परिणाम शानदार आया है।छात्रा जशनदीप कौर पुत्री अमरेंदर सिंह तथा एकमनूर कौर पुत्री जसविंद्र सिंह ने 12वीं कक्षा के साथ-साथ प्रतिष्ठित सी.ए. फाउंडेशन परीक्षा को उत्तीर्ण कर विद्यालय, अभिभावकों और क्षैत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रधानाचार्या सीमा बेनीवाल ने दोनों होनहार छात्राओं, उनके माता-पिता तथा कॉमर्स विभाग की समर्पित टीम को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉमर्स विभाग के एचओडी संदीप कुमार ने बताया कि यह परिणाम छात्रों की कठिन मेहनत, समर्पण और नियमित मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय के निदेशक गुलाब सिंह ने बताया कि यह एम एम स्कूल का पहला सी.ए. फाउंडेशन का परिणाम है। आने वाले वर्षों में इस कोर्स को और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा और भी बेहतर परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे। उन्होंने इसे क्षैत्र के लिए एक प्रेरणादायी उपलब्धि बताया और उम्मीद जताई कि यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मार्गदर्शक सिद्ध होगी। दोनों छात्राओं के अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों के सहयोग और विद्यालय के समर्पित वातावरण के बिना संभव नहीं थी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button