मकान से सोने की चेन-अंगूठी चोरी, अग्रोहा पुलिस ने आरोपी को दबोचा ll
मकान से सोने की चेन-अंगूठी चोरी, अग्रोहा पुलिस ने आरोपी को दबोचा ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अग्रोहा पुलिस ने मकान से सोने के आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।शिकायतकर्ता डॉ. ओमप्रकाश पुत्र बृदी प्रसाद निवासी आदमपुर रोड, अग्रोहा मोड़, जिला हिसार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वह आदमपुर रोड अग्रोहा मोड़ पर अस्पताल के ऊपर बने मकान में रहता है। दिनांक 11 अगस्त 2026 को वह घूमने के लिए बाहर गया था। वापस लौटने पर उसने देखा कि मकान के एक कमरे में रखी अलमारी से सोने की चेन व सोने की अंगूठी गायब थी। शिकायत पर थाना अग्रोहा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच मुख्य सिपाही मंजीत सिंह नंबर 1449/हिसार द्वारा की गई। पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक उर्फ बुंडा पुत्र चन्द्रभान निवासी नजदीक शक्ति पीठ मन्दिर अग्रोहा को गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में चोरी व अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए हिसार पुलिस पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। ऐसे अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।@newstodayhry #Newstodayhry




