HTET की तर्ज पर पहली बार होगी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा, 12,320 अभ्यर्थी शामिल II
HTET की तर्ज पर पहली बार होगी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा, 12,320 अभ्यर्थी शामिल II
भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव के तहत पीएम श्री और मॉडल संस्कृति स्कूलों में पढ़ाने की इच्छा रखने वाले शिक्षकों को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) की तर्ज पर परीक्षा देनी होगी। पहली बार इस तरह की स्क्रीनिंग परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ले रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा कमिश्नरी लेवल पर यह परीक्षा 30 जून को 42 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिसमें 12 हजार 320 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से प्रदेश में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रदेश में 218 मॉडल संस्कृति और 250 पीएम श्री स्कूल बनाए है। इन्हें CBSE से संबद्ध किया गया है। अब प्रदेश सरकार की और इन स्कूलों में रिक्त हुए और नए बने पदों पर भर्ती के लिए शिक्षकों से ऑनलाइन ड्राइव के तहत आवेदन मांगे गए थे। जिसमें 12 हजार 320 ने आवेदन किया। यहां 5 कैटेगरी में आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिनमें प्रिंसिपल, एलिमेंटरी स्कूल हेड मास्टर, प्राइमरी टीचर्स एंड हेड टीचर्स, पीजीटी, टीजीटी और हेड मास्टर के पद है। इनका टेस्ट 30 जून को लिया जाएगा। जिसके लिए प्रदेश में कमिश्नरी स्तर पर 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए। शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मुनीष नागपाल ने बताया कि इस परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्न रहेंगे, जिनके चार-चार विकल्प होंगे। परीक्षा के आधार पर शिक्षक जो अंक हासिल करेंगे, वो रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी जाएगी। क्वालिटी एजुकेशन पर फोकस करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने HTET की तर्ज पर इनका टेस्ट लेने का निर्णय लिया है। यह परीक्षा 30 जून को दोपहर 2 बजे से सांय साढ़े 3 बजे तक प्रशासनिक मंडल स्तर पर करवाया जाएगा। यह परीक्षा HTET की तर्ज पर ओएमआर आधारित एवं पेन-पेपर मोड में आयोजित करवाई जाएगी। सभी प्रश्न बहुवैकल्पिक होंगें और प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए चार विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा II #newstodayhry @newstodayhry



