रक्षाबंधन पर छात्राओं को रक्षा सूत्र के साथ दिए संकल्प पत्र II
रक्षाबंधन पर छात्राओं को रक्षा सूत्र के साथ दिए संकल्प पत्र II


रक्षाबंधन पर छात्राओं को रक्षा सूत्र के साथ दिए संकल्प पत्र:-
संस्था की तरफ से अब तक सैकड़ों युवाओं को संकल्प पत्र दिए जा चुके हैं:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- मानव अधिकार परिषद हरियाणा ट्रस्ट व बेटा बचाओ अभियान की ओर से रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अनूठी पहल शुरू की गई है। संस्था के अध्यक्ष एंट्री ड्रग्स मैन तरुण भाटी ने न्यू विकास सीनियर सैकेंडरी स्कूल, चामल में विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए बच्चियों से रक्षा सूत्र में नशे के खिलाफ संकल्प पत्र देकर अपने भाइयों को नशे से दूर रखने का वचन दिलवाया। उन्होंने बच्चों को रक्षा सूत्र के साथ संकल्प पत्र भी दिए, ताकि अपने भाइयों से वचन ले सकें कि हम कभी भी जिंदगी में नशा नहीं करेंगे। स्कूल के एम डी रोशन लाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट रजि. के प्रधान रविंद्र सैनी ने बच्चों को नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। डा. एपीजे अब्दुल कलाम फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन बजाज ने बच्चों को खेलकूद और योग के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर सभी बच्चों को रक्षा सूत्र व नशे के खिलाफ संकल्प पत्र दिए गए। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल रजनी अरोड़ा, परविंदर रानी, अल्पना रानी, छिंदर पाल, धर्मवीर, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry



