भंगू आयोजित पशु स्वास्थ्य शिविर में लोगों को बांटी निशुल्क दवाईयां, किया जागरूक II
भंगू आयोजित पशु स्वास्थ्य शिविर में लोगों को बांटी निशुल्क दवाईयां, किया जागरूक II


बड़ागुढ़ा-( गुरनैब दंदीवाल):- गांव भंगू में वीरवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बड़ागुढ़ा एवं पशुपालन विभाग द्वारा पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। उपरोक्त शिविर की दवाइयों की आपूर्ती खंड बड़ागुढ़ा के पशु मेला अधिकारी के कार्यालय से की गई। इस पशु स्वास्थ्य शिविर में आजकल पशुओं को होने वाली बिमारियों से बचाने के लिए उपस्थित सभी पशु पालकों को निशुल्क दवाइयों वितरित की गई । पशु स्वास्थ्य कैंप में राजकीय पशु चिकित्सालय पंजुआना प्रभारी महिला पशु चिकित्सक डॉ. अंशुल कंबोज की टीम में शामिल वीएलडीए रविकान्त पशु परिचर अरुण आदि ने पशु पालकों को जागरूक करते हुए निशुल्क दवाई वितरित की । सतनाम सिंह सरपंच, ग्राम पंचायत द्वारा आए हुए अधिकारी व कर्मचारियों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की । खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बड़ागुढ़ा की ओर से ग्राम सचिव मनोज , प्रदीप , राहुल ने पशुओं की रजिस्ट्रेशन की व दवाईयां वितरण में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पशुपालकों उपस्थित हुए और उन्होंने अपने पशुओं को बीमारियों से बचाव की दवाइयाँ व परामर्श निःशुल्क प्राप्त किया।। #newstodayhry @newstodayhry



