खुले पिटबुल ने मचाया कहर मासूम की हालत नाजुक, मालिक पर केस दर्ज II
खुले पिटबुल ने मचाया कहर मासूम की हालत नाजुक, मालिक पर केस दर्ज II


करनाल-(सुभाष गुप्ता):- करनाल , हरियाणा के करनाल जिले में मंगलवार की देर शाम वार्ड-8 में खुले छोड़े गए डॉग ने गली में मौजूद 12 वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्ते ने पहले बच्चे की टांग पकड़ी और फिर सिर को इस तरह नोच डाला कि हड्डियां तक बाहर दिखने लगीं।
यही नहीं, कुत्ते ने आसपास से गुजरने वाले लोगों को भी अपना शिकार बनाया और 3 लोगों को घायल किया। कुत्ते ने बाइक पर सवार व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट तक पर हमला कर दिया। इसके उसका प्राइवेट पार्ट कट गया। किसी तरह लोगों ने ईंट-पत्थर मारकर कुत्ते को भगाया। घायल बच्चे को दो अस्पतालों में इलाज नहीं मिला। आखिर में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती किया गया। पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉग ने गली में मचाया तांडव घटना नीलोखेड़ी कस्बे के वार्ड-8 की है। यहां रहने वाले राजू नामक व्यक्ति ने पिटबुल नस्ल का कुत्ता पाल रखा है। पड़ोसियों का आरोप है कि वह अक्सर कुत्ते को खुला छोड़ देता है। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ और कुत्ता गली में निकल आया।
तभी वहां खेल रहा 12 साल का अनमोल उसका शिकार बन गया। पहले उसने टांग पकड़ी, फिर सिर और पीठ को चीर डाला। अनमोल की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग भी एकत्रित हो गए। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले श्रवण, कृष्णा और इक्का पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। अनमोल के पिता ने बताया कि हमले के बाद जब उन्होंने पिटबुल के मालिक राजू से बात की तो वह बार-बार बयान बदलता रहा। कभी कहता कि कुत्ता उसका है, तो कभी कहता कि उसका नहीं है। मोहल्ले के लोग पहले से ही इस कुत्ते से परेशान थे और अब सभी में गुस्सा है। अनमोल के परिजनों ने नीलोखेड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ले में दहशत, लोग बच्चों को घर से बाहर नहीं निकाल रहे घटना के बाद से पूरे वार्ड-8 में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकाल रहे। श्रवण, कृष्णा, इक्का व अन्य मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस तरह के खतरनाक जानवरों को पालने पर बैन लगना चाहिए और खुला छोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने ली शिकायत, जांच जारी नीलोखेड़ी चौकी के इंचार्ज संदीप कुमार ने कहा है कि अनमोल के पिता साजन की शिकायत पर पिटबुल कुत्ते के मालिक राजू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, श्रवण के प्राइवेट पार्ट को कुत्ते ने नुकसान पहुंचाया है। कृष्णा घायल है। उसके साथ अनमोल को करनाल से PGI रेफर कर दिया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



