अंतरराष्ट्रीय संत दिवस पर लायन्स क्लब सिरसा अमर की पहल महिलाओं को बांटी 5 सिलाई मशीनें II
अंतरराष्ट्रीय संत दिवस पर लायन्स क्लब सिरसा अमर की पहल महिलाओं को बांटी 5 सिलाई मशीनें II

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) :- खुशी से तन और मन दोनो स्वस्थ रहते हैं तथा खुश रहने वाला व्यक्ति दयालु, मेहनती और सकारात्मक होता हैं जिससे परिवार, समाज और देश की तरक्की होती हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के प्रधान स्वामी रमेश साहुवाला ने अंतराष्ट्रीय संत दिवस के अवसर पर गांव रामनगरिया में सिलाई मशीन वितरण करते हुए बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संत दिवस हमें सिखाता हैं कि खुशी महंगे सामान, बड़े बंगले, फार्म हाउस में नहीं मिलती बल्कि असली खुशी अपनों के साथ बिताए हुए पलों में, किसी की मदद करने में और प्रकृति के करीब रहने में हैं। उन्होंने कहा कि खुशी एक ऐसा धन हैं जो कभी बांटने से कम नहीं होता तथा दुनिया का हर इंसान रोज एक व्यक्ति को खुश कर दे तो ये धरती स्वर्ग बन जाएगी। इसलिए हम सब को मिलकर एक दयालु, शांत और खुशहाल समाज का निर्माण करें। श्री साहुवाला ने कहा कि आओ आज हम किसी जरूरतमंद की मदद करे किसी अनजान को मुस्कान दे, ध्यान-साधना समाधि, योगा करें, पेड़ लगाएं, माता-पिता, रिश्तेदारों, दोस्तों का धन्यवाद करें मोबाइल से दूरी बनाकर रखें तथा परिवार के साथ बैठ कर बाते करने से संत दिवस को मनाना सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाता हैं कि खुश रहना हर इंसान का मौलिक अधिकार हैं तथा दुनिया को खुशी, कल्याण और समानता का महत्त्व समझाना हैं तथा मानवता की सेवा करनी है ताकि विश्व में हर इंसान को सच्ची मानसिक शांति मिल सकें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी रमेश साहुवाला ने सिलाई सेंटर पर पांच सिलाई मशीन वितरित की। इस अवसर पर दिव्या, प्रियांशी, आरती, रचना, सीमा, प्राची, कामना, सोमा, हिमानी उपस्थित थे II #newstodayhry @newstodayhry




