थाना सदर पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।।
थाना सदर पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश पुत्र दयानंद निवासी दाहिमा, जिला हिसार को गिरफ्तार कर जेल में बंद करवाने में सफलता हासिल की है । मामले के अनुसार शिकायतकर्ता सुशील कुमार पुत्र राजपाल निवासी दाहिमा ने शिकायत दी थी कि दिनांक 17.06.2026 को गांव दाहिमा स्थित पुराने हनुमान मंदिर के पास कूड़ा-कचरा डालने की बात को लेकर उसका और आरोपी राजेश का विवाद हो गया। आरोप है कि राजेश ने शिकायतकर्ता व उसके ताऊ के लड़के सुरेश के साथ गाली-गलौच की तथा हाथ में लिए पेंट के डिब्बे का पेंट उनके ऊपर फेंका। इसके बाद आरोपी ने नुकीले पेचकस से हमला कर दोनों को चोटें पहुंचाई। घटना में एक अन्य आरोपी विकास ने भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। प्राप्त शिकायत, गवाहों के बयान एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान मामले में संलिप्त आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि घटना में प्रयोग किए गए पेचकस को आरोपी द्वारा छिपाने/नष्ट करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध अपराध के साक्ष्य को नष्ट करना या छिपाना की धारा भी जोड़ी गई है।
गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया और आदेशानुसार बन्द जेल करवाया गया।। #Newstodayhry @Newstodayhry




