Haryana
Trending

घर के बाहर उपलों के ढ़ेर में छिपे थे 5 सांप, टीम ने सभी का पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।।

घर के बाहर उपलों के ढ़ेर में छिपे थे 5 सांप, टीम ने सभी का पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा।।

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- फतेहाबाद घर के आसपास बार बार दिख रहे थे सांप, स्नेक रेस्क्यू टीम ने किया सर्च तो लोगो के उड़े होश, घर के बाहर उपलों के ढ़ेर में छिपे थे 5 सांप, टीम ने सभी का पकड़ कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा, क्षेत्र के लोगों ने ली राहत की सांस फतेहाबाद के गांवों धोलू में लोगो होश उस वक़्त फाख्ता हो गए जब उपलों एक ढ़ेर से एकसाथ 5 सांपो को पकड़ा गया। सांपों को पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों की जान में जान आई। दरअसल गांव धोलू में बनी ढाणियों में रहने वाले लोग पिछले कई दिनों से अपने आसपास सांपो की उपस्थिति से परेशान थे। ग्रामीणों का कहना था उन्हें उनके घर के आसपास अनेक बार सांप।दिख चुके हैं। घबराए ग्रामीणों ने स्नैक रेस्क्यू टीम के नवजोत सिंह से संपर्क किया। नवजोत अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचा और सांपो की तलाश की। घर के बाहर उपलों के एक ढेर को जब चेक किया गया तो उसमें से 3 रेड इंडियन स्नैक और 2 इंडियन सेंड बोया साँप दिखाई दिए। टीम के सदस्यों ने सभी सांपो को पकड़ा कर सुरक्षित स्थान जंगल मे छोड़ दिया। नवजोत सिंह ने बताया कि ये दोनों तरह के सांप जहरीले नही होते मगर फुर्तीले इतने होते हैं पलक झपकते ही आंखों के सामने से गायब हो जाते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button