31 ग्राम हेरोइन के साथ सप्लायर गिरफ्तार, सिरसा पुलिस का बड़ा प्रहार ll
31 ग्राम हेरोइन के साथ सप्लायर गिरफ्तार, सिरसा पुलिस का बड़ा प्रहार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की डिंग थाना पुलिस टीम ने फतेहाबाद क्षेत्र से लाखों रूपए की 31 ग्राम 12 मिलीग्राम हेरोइन सहित सप्लायर आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार की किए गए युवक की पहचान राकेश उर्फ संदीप पुत्र अनिल कुमार निवासी गांव चौबारा,जिला फतेहाबाद के रूप में हुई है । डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि 12 जुलाई को सीआईए सिरसा की एक टीम ने डिंग थाना क्षेत्र से दो युवकों को 6 ग्राम 62 मिलीग्राम् हेरोइन सहित गिरफ्तार किया गया था । @newstodayhry #newstodayhry गिरफ्तार किए गए युवकों ने पूछताछ बताया की उक्त हेरोइन गांव चौबारा निवासी राकेश से खरीद कर लाए थे । उन्होंने बताया कि तीनो आऱोपियों के खिलाफ डिंग थाना मे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच डिंग थाना पुलिस को सौंपी गई थी । गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सप्लायर आरोपी राकेश उर्फ संदीप कुमार को मामले में नामजद करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। डिंग थाना पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सप्लायर आरोपी राकेश उर्फ संदीप को फतेहाबाद क्षेत्र से काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जा से 31 ग्राम 12 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । डिंग थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगीl @newstodayhry #newstodayhry




