Haryana
Trending

हेरोइन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार ll

हेरोइन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 450 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मनीष कमार उर्फ घोलू पुत्र सेवा राम निवासी थेहड़ मौहल्ला सिरसा के रूप में हुई है। @newstodayhry #newstodayhry उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान थेहड़ मौहल्ला सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर वहां से निकलने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से 7 ग्राम 450 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर सिरसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शहर थाना सिरसा पुलिस को सौंप दी है। सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उससे गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button