Haryana
Trending

दशहरे पर ‘स्कॉलर हेवन स्कूल’ में रामायण मंचन, बच्चों को मिला नैतिक मूल्यों का संदेश II

दशहरे पर ‘स्कॉलर हेवन स्कूल’ में रामायण मंचन, बच्चों को मिला नैतिक मूल्यों का संदेश II

सिरसा-(अक्षति कम्बोज):- स्कॉलर हेवन स्कूल’ में दशहरे के पावन अवसर पर एक भव्य रामायण मंचन का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने मिलकर श्रीराम के आदर्श जीवन पर आधारित विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन किया। रामायण मंचन का उद्देश्य न केवल बच्चों का मनोरंजन करना था, बल्कि उनके भीतर नैतिक और सामाजिक मूल्यों की चेतना जागृत करना भी था। मंचन के माध्यम से बच्चों को सत्य, धर्म, समर्पण और संयम जैसे गुणों की महत्ता समझाई गई। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि विद्यालय की आदरणीय प्रधानाचार्या, डॉ. अंजु शर्मा जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए रामायण से जुड़ी नैतिक शिक्षाओं को सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा, “रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की कला सिखाता है। यदि हम श्रीराम के आदर्शों को अपनाएं, तो हमारा समाज और जीवन दोनों सुंदर बन सकते हैं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इस प्रयास की सराहना की गई और बच्चों ने भी मंचन को बड़े उत्साह के साथ देखा व सीखा। इस प्रकार, यह आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास की दिशा में एक प्रभावशाली पहल सिद्ध हुआ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button