Haryana
Trending

अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन ll

अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत कार्यकारी प्राचार्या प्रो. कुलजीत कौर की अध्यक्षता व नोडल अधिकारी प्रो. प्रवीण कुमार के संयोजन में महाविद्यालय परिसर में अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फायर स्टेशन ऐलनाबाद की टीम का विशेष सहयोग रहा। फायर स्टेशन ऐलनाबाद से कृष्ण सिंह, कुलदीप सिंह, कृष्ण कुमार, फायर स्टेशन ऐलनाबाद की टीम ने विद्यार्थियों को समझाया कि आग लगने की स्थिति में घबराने एवं अफरा-तफरी फैलाने के बजाय धैर्य और संयम बनाए रखना चाहिए तथा तत्काल आसपास के लोगों को सूचित करने के साथ संबंधित आपातकालीन सेवा एवं अग्निशमन विभाग को सूचना देनी चाहिए। विद्यार्थियों को सुरक्षित निकासी मार्ग अपनाने, भीड़ एवं धक्का-मुक्की से बचने तथा व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित स्थान तक पहुंचने के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई।फायर टीम द्वारा प्रदर्शन के माध्यम से बताया गया कि आग लगने की स्थिति में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का सावधानीपूर्वक एवं उचित तरीके से उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है।इस अवसर पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे अग्नि सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन से संबंधित जानकारी को केवल महाविद्यालय परिसर तक सीमित न रखें, बल्कि अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य सदस्यों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्हें घर एवं संस्थानों में विद्युत उपकरणों, गैस सिलेंडर, ज्वलनशील पदार्थों तथा अन्य संभावित अग्नि जोखिमों के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया। मंच संचालन डॉ सावन कुमार ने किया। एक अन्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो सुभाष चंद्र ने बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक कल्याण के प्रति जागरूकता और स्वयंसेवा की भावना को विकसित करने में अह्म भूमिका निभाता है। एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। यह न केवल सेवा के मूल्य को समझने में मदद करता है, बल्कि भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करता है। इसके बाद महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया गया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button