शहीद जीवन सिंह राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण, हजारों ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि II
शहीद जीवन सिंह राठौड़ की प्रतिमा का अनावरण, हजारों ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि II

बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- कलम आज खबर नहीं, एक अहसास लिख रही है। मौका था शहादत को नमन करने का। कालांवाली क्षेत्र के छोटे से गांव रोहन के बस स्टैंड स्थित फौजी चौक पर आज हवा में भी देशभक्ति थी। गांव के वीर सपूत शहीद जीवन सिंह राठौड़ का शहादत स्मारक जब फूलों से सजा, तो हर आँख नम और सीना गर्व से चौड़ा था। #newstodayhry @newstodayhry
शहीद जीवन सिंह… राजस्थान राइफल्स की 8 राज आर आई एफ यूनिट का वो जांबाज, जो 24 सितंबर 2024 को हंसते-हंसते देश की खातिर कुर्बान हो गया था। आज उसी के शहीदी दिवस पर उसके अपने गांव ने उसे प्रतिमा के रूप में फिर से जीवंत कर दिया। स्मारक का अनावरण किसी आम हाथों से नहीं हुआ। इस पवित्र स्मारक का उद्घाटन ओडिशा के पूर्व राज्यपाल माननीय प्रो. गणेशी लाल जी के कर-कमलों द्वारा हुआ, और इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला जिन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रो. गणेशी लाल जी ने जब मंच से कहा – _”शहीद मरते नहीं, वो तो राष्ट्र के अमर गौरव बन जाते हैं, उनकी कुर्बानी से ही तिरंगे का मान बढ़ता है।” तो पूरा पंडाल भारत माता के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने कहा कि फौजी चौक और यह स्मारक सिर्फ पत्थर नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए राष्ट्रभक्ति की पाठशाला है। #newstodayhry @newstodayhry
“आओ झुक कर सलाम करें उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।”
इन पंक्तियों के साथ जब शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ, तो वहां खड़ा हर बुजुर्ग, हर जवान, हर बच्चा रोहन के लाल को सलामी दे रहा था। इस भावुक मौके पर सिरसा से वरिष्ठ नेता जगदीश चौपड़ा, मनीष सिंगला, संदीप नेहरा, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह, सेवा सिंह एसजीपीसी सदस्य,सरपंच परमजीत कौर, सुखदेव सिंह राठौड़, कृष्ण सिंह राठौड़, प्रिंसिपल जसप्रीत कौर, हरप्रीत सिंह, दर्शन सिंह सहित सेना के अधिकारीगण व हजारों ग्रामीणों ने पहुंचकर शहीद को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। #newstodayhry @newstodayhry




