अनैराह कालरा की ऑस्ट्रेलिया में शानदार उपलब्धि, ओशिनिया वुशु चैंपियनशिप में भारत का गौरव।।
अनैराह कालरा की ऑस्ट्रेलिया में शानदार उपलब्धि, ओशिनिया वुशु चैंपियनशिप में भारत का गौरव।।

फरीदाबाद – (पूजा शर्मा) :- प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी अनैराह कलरा ने ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में आयोजित एचआईएक्स ओशिनिया इंटरनेशनल इनविटेशनल वुशु कुंग फू चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप 21 से 25 मई 2026 तक स्लीमन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चैंडलर, क्वीन्सलैंड में आयोजित हुई, जिसमें ओशिनिया क्षेत्र के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल थे। अनैराह ने अपनी उम्र वर्ग में ताओलू इवेंट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अनैराह की उपलब्धियां
बेयर हैंड ताओलू इवेंट में स्वर्ण पदक जीता।
अदर वेपन रूटीन इवेंट में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।
अनैराह ने मेजबान देश ऑस्ट्रेलिया समेत अन्य मजबूत प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए ये पदक अपने नाम किए। यह उनकी लगातार दूसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता है। इससे पहले मार्च 2026 में ग्रीस के एथेंस में हुए 6th Acropolis International Wushu Championship में भी उन्होंने नानक्वान इवेंट में कांस्य और अन्य श्रेणियों में स्वर्ण पदक जीते थे।
अनैराह का सफर
अनैराह कालरा वुशु की एक समर्पित खिलाड़ी हैं। उन्होंने स्कूल स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी मेहनत और अनुशासन से सभी को प्रभावित किया है। उनकी कोचिंग और वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के समर्थन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।अनैराह ने कहा, “यह उपलब्धि मेरी मेहनत, कोच और परिवार के समर्थन का नतीजा है। मैं भारत के लिए और ज्यादा पदक जीतना चाहती हूं।”भारत की बढ़ती ताकत
वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के इस प्रदर्शन पर गर्व है। ओशिनिया चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने कई पदक जीते, जिससे साफ है कि भारत वुशु की विश्व पटल पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। अनैराह कलरा की इस सफलता पर पूरे देश को गर्व है।। #newstodayhry @newstodayhry