Uncategorized
Trending

भयंकर गर्मी के बावजूद कर्मचारी बीडीपीओ कार्यालय में डेरा जमाए बैठे हैं।।

भयंकर गर्मी के बावजूद कर्मचारी बीडीपीओ कार्यालय में डेरा जमाए बैठे हैं।।

ओढ़ा – (अशोक गर्ग) :- अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय ओढ़ा में आंदोलन कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल आज 12वें दिन में प्रवेश कर गई है।भयंकर गर्मी के बावजूद कर्मचारी बीडीपीओ कार्यालय में डेरा जमाए बैठे हैं। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलराज सिंह ने बताया कि यूनियन ने अपनी हड़ताल को अब 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही मांगों का समाधान न होने के रोष स्वरूप 30 मई को कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के आवास पर राज्य स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा।धरने को संबोधित करते हुए बलराज सिंह ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं को आज तक धरातल पर लागू नहीं किया गया है। 19 वर्ष से कच्चे कर्मचारी के रूप में काम कर रहे इन कर्मियों को न तो सेवानिवृत्ति पर कोई आर्थिक लाभ मिलता है और न ही ड्यूटी के दौरान मौत होने पर परिवार को मुआवजा या नौकरी दी जाती है।कर्मचारियों की मुख्य मांग है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशानुसार एक विशेष पॉलिसी बनाकर सभी ग्रामीण सफाई कर्मियों को पक्का किया जाए। इसके अलावा 400 की आबादी पर एक सफाई कर्मचारी की भर्ती करने और काम के औजारों के लिए मिलने वाले भत्ते को बढ़ाकर 1000 रुपये मासिक करने की मांग की जा रही है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही वार्ता के जरिए उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं किया, तो इस आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। इस अवसर पर सुखदेव सिंह, जसकरण सिंह, अमरजीत कौर, संदीप कौर, गुरमीत कौर, सर्वजीत कौर, बिन्दर सिंह, जगतार सिंह सहित अनेक सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button