बरसात से पहले सभी नालों की सफाई कर दी जाएगी II
बरसात से पहले सभी नालों की सफाई कर दी जाएगी II


फरीदाबाद -(शिवम् शर्मा):- बरसात आने में कुछ ही दिन शेष बचे है और ऐसे में एक तरफ जहां नगर परिषद शहर ने जलभराव न होने के दावे करता नजर आ रहा है और कहा जा रहा है कि बरसात से पहले सभी नालों की सफाई कर दी जाएगी वहीं दूसरी तरफ हालात ये है कि शहर के कईं नाले कचरे से भरे पड़े है और साफ सफाई की व्यवस्था चरमराई पड़ी है ! हालांकि नगर परिषद सेक्रेटरी राजेश कुमार ने लोगों से अपील भी की है कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाली ट्रॉली में भी कूड़ा फेंके इधर उधर मत फेंके ताकि शहर की सफाई व्यवस्था बनी रहे ! बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और इसमें कुछ ही दिन शेष बचे है ! हर बार की तरह अबकी बार भी प्रशासन द्वारा दावे किए जा रहे है कि अबकी बार बरसात के मौसम में शहर में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा लेकिन हकीकत ये है कि शहर के नाले कूड़े करकट से अटे पड़े है जिसके कारण सफाई व्यवस्था पर भी सवाल उठते दिखाई दे रहे है तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार से नाले कूड़े से भरे पड़े है जिससे लोगों को काफी समस्या आ रही है लोगों का कहना है कि प्रशासन नालों की सफाई नहीं करता और लोग प्रशासन से नालों की सफाई की गुहार लगा रहे है ताकि बरसात के मौसम में घरों में पानी न घुस सके ! अकसर प्रशासन दावे करता है कि अबकी बार बरसातों में जलभराव नहीं होने दिया जाएगा लेकिन प्रशासन के दावों की पोल उस वक्त खुल जाती है जब पहली ही बरसात में पूरा शहर जलमग्न हो जाता है वहीं जब इस बारे में नगर परिषद सेक्रेटरी राजेश कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि नालों की सफाई का ठेका दे दिया गया है और उसमें सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है कि बरसात से पहले सभी नालों की सफाई प्रॉपर तरीके से हो जानी चाहिए ! उन्होंने कहा कि मशीनों द्वारा भी सफाई की जा रही है और उन्होंने लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि कोई भी कूड़ा करकट नालों में न फेंके ताकि पानी में किसी प्रकार की रुकावट पैदा न हो ! उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा एक नंबर भी जारी कर दिया गया है ! उन्होंने कहा कि घर घर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाली ट्रॉली जा रही है उसी में अपने घर का कूड़ा डालें ताकि शहर में सफाई व्यवस्था बनी रहे II #newstodayhry @newstodayhry



