श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी के प्रकाशोत्सव पर ठंडे मीठे जल की छबील लगाई।।
श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी के प्रकाशोत्सव पर ठंडे मीठे जल की छबील लगाई।।


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल ):- श्री गुरु हरगोबिन्द साहिब जी के प्रकाशोत्सव पर ठंडे मीठे जल की छबील लगाई बड़ागुढ़ा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सिख धर्म के छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। शांति, भक्ति एवं सेवाभाव को सर्वोपरि रखकर गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने सिख धर्म को जनकल्याण का माध्यम बनाने में अमूल्य योगदान दिया। श्री अकाल तख्त साहिब का निर्माण करके गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने सिख धर्म को न्याय व स्वाभिमान का प्रतीक बनाया। मातृभूमि की रक्षा के प्रति गुरु हरगोबिंद साहिब जी का साहस, शौर्य और समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी याद में विभिन्न गांवों में ठंडे मीठे जल की छबील लगाकर आमजन को भीषण गर्मी में जलपान करवा प्यास बुझाई जा रही है। इसी कड़ी में वीरवार को गांव रोड़ी में श्रद्धालुओं द्वारा संयुक्त रूप से श्री गुरु हरगोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में बागड़ी धर्म कांटा रोड़ी में ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई। सेवादारों द्वारा यहाँ से गुजरने वाले राहगीरों को रोककर जलपान करवाया गया। छबील दौरान विनोद कुमार, मंगल सिंह , बलवीर सिंह , जसविंद्र बिंदी, बलदेव सिंह , बिन्दर सिंह , चरना महंत , रघुवीर, विजय पाल, विकास, बूटा , हर्ष, जगदीश, कर्ण, सुखा, आकाश दीप, कीर्ति, राजेश, अमन, योगेश, जगदीप, सोनू गोयल आदि सेवादारो का छबील दौरान लोगों को जलपान करवाने में सराहनीय योगदान रहा।। #newstodayhry @newstodayhry



