MTP किट बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया मेडिकल स्टोर संचालक II
MTP किट बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया मेडिकल स्टोर संचालक II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिविल सर्जन सिरसा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर MTP एक्ट के तहत गठित विशेष टीम ने गांव नथोर स्थित सिहाग मेडिकोज पर डिकॉय ऑपरेशन कर अवैध रूप से गर्भपात कराने संबंधी दवाई (MTP किट) बेचने का मामले का पर्दाफाश किया है। 25.07.2025 को डॉ. संकेत सेतिया (नोडल ऑफिसर, MTP), डॉ. भारत भूषण (मेडिकल ऑफिसर), श्री सुनील कुमार (DCO-2), मनदीप (नर्सिंग ऑफिसर) व दलजीत (EMT-112) की टीम डिकॉय महिला के साथ सिहाग मेडिकोज पहुंची। वहां उपस्थित व्यक्ति चंद्रपाल ने MTP किट उपलब्ध करवाई, उसके प्रयोग की विधि भी बताई और ₹1200 की मांग की। राशि का ऑनलाइन भुगतान दलजीत द्वारा किया गया। वैध दस्तावेज मांगे जाने पर चंद्रपाल उन्हें प्रस्तुत करने में असफल रहा। मौके से टीम ने MTP किट, पैन ड्राइव व अन्य दस्तावेज PSI नितिन, I/C पुलिस चौकी करीवाला को सौंपे, जिन्हें कब्जा पुलिस में लिया गया। तथ्यों के आधार पर थाना रानियां में अभियोग नंबर 373, दिनांक 26.07.2025, धारा 3/4/5 MTP Act, धारा 18A/18B Drugs & Cosmetics Act तथा धारा 62 BNS के अंतर्गत दर्ज किया गया! दिनांक 13.08.2025 को PSI नितिन इंचार्ज पुलिस चौकी करीवाला ने आरोपी चंद्रपाल पुत्र मोहनलाल वासी नथोर को गिरफ्तार किया व आरोपी को नियमानुसार जमानत पर रिहा किया गया! पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध चिकित्सा गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने,डायल 112 या हेल्पलाइन नंबर पर दें। सूचना देने वाले का नाम व पहचान गोपनीय रखी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



