स्वावलम्बी एवं समावेशी वातावरण प्रदान करने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है।।
स्वावलम्बी एवं समावेशी वातावरण प्रदान करने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है।।

नूह-(निकुंज गर्ग):- निशुल्क सहायक उपकरण समारोह में लगभग 61.21 लाख रुपए के सहायक उपकरण वितरित डीसी ने शिविर में उपस्थित कुल 230 लाभार्थी दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरित किए। डीसी नूंह विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त, स्वावलम्बी एवं समावेशी वातावरण प्रदान करने के लिए सरकार हर सम्भव प्रयास कर रही है। सरकार के प्रयासों के अतिरिक्त सार्वजनिक एवं कॉरपोरेट्स द्वारा सी.एस.आर. के माध्यम से निरंतर जन कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं ।डीसी विश्राम कुमार मीणा एलिम्को लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग जनों को निशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह में दिव्यांग जनों को संबोधित कर रहे थे। निशुल्क सहायक उपकरण समारोह में लगभग 61.21 लाख रुपए के सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपायुक्त ने शिविर में उपस्थित कुल 230 लाभार्थी दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण वितरित किए।निगमित सामाजिक दायित्व के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को सहायक यंत्र व उपकरण प्रदान कराने से हम देश के अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक पहुँच पा रहे है और उन्हें योजना का लाभ उपलब्ध करा पा रहे है। उन्होंने कहा कि आधुनिक उपकरणों की श्रेणी में एलिम्को द्वारा दिव्यांगजन के लिए बैटरी से चलने वाली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, दृष्टिबाधितों के लिए, श्रवणबाधितों के लिए डिजिटल कान की मशीन उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जिला रेड को सोसाइटी एवं एलिम्को कानपुर के संयुक्त सावधान में निगमित सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल 24 लाख रुपए के उपकरण दिव्यांगजनों के लिए दान दिए हैं डीसी ने बताया कि दिव्यांग जनों को इस मौके पर 105 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल,79 ट्राईसाइकिल, 27 व्हील चेयर, 01 सुगम्य केन, 06 रोलेटर, 04 टेट्रोपोड़, 24 बी.टी.ई. (कान की मशीन), 10 छड़ी, 234 वैशाखी, 01 स्मार्ट फोन , 01 सी पी चेयर आदि वितरित किए गए।। #newstodayhry @newstodayhry



