भाजपा की सरकार में जनता त्रस्त-जीसी चंद्रशेखर राज्यसभा सांसद II
भाजपा की सरकार में जनता त्रस्त-जीसी चंद्रशेखर राज्यसभा सांसद II


गुरुग्राम-(पायल शर्मा ):- साइबर सिटी की अग्रवाल धर्मशाला में संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष के चयन पर हुई चर्चा सृजन अभियान के तहत गुरुग्राम विधानसभा के कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चयन के लिए संगठनात्मक चर्चा साइबर सिटी की अग्रवाल धर्मशाला में की गई। इस मौके पर कर्नाटक कांग्रेस से राज्यसभा सांसद जीसी चंद्रशेखर एवं एआईसीसी के कॉर्डिनेटर ने शिर्कक्त की। बैठक के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए सांसद जीसी चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस में जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक कार्यकर्ता आवेदन जमा करवा रहे हैं। कार्यकर्ताओं के संगठन में काम को देखते हुए ही जिला अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता हमेशा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की नजर में रहते हैं। सभी के काम का असेसमेंट संगठन के वरिष्ठ नेता समय-समय पर करते रहते हैं। जो जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को दी जाती है, वे उन पर कितने खरे उतरते हैं, यह भी देखा जाता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हर कार्यकर्ता का काम बारीकी से देखा है। ऐसे में जिला अध्यक्ष किसे बनाया जाएगा, आधा तो कार्यकर्ता के काम से तय हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में मजबूती से उभरकर आना भी कर्मठ कार्यकर्ताओं की वजह है। कार्यकर्ताओं ने संगठन के लिए खूब मेहनत की है। के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को देश का भविष्य बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी एक आवाज पर आज देश का युवा खड़ा हो जाता है। यही उनकी ताकत भी है। कांग्रेस ने सदा देश और प्रदेश का विकास किया है, जबकि भाजपा की सरकार में जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती के लिए युवाओं की फौज को खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी धोखेबाज पार्टी है। युवाओं के भविष्य के साथ हमेशा खिलवाड़ करती है। भ्रमित करती है। महिलाओं को योजनाओं का लोभ दिखाकर वोट लेती है, फिर अपनी रणनीति को बदल देती है। ऐसी पार्टी को भविष्य में सत्ता से सदा के लिए मुक्त करने का काम कांग्रेस ही करेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



