Haryana
Trending

पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 12 जून से 26 जून तक विशेष पखवाड़ा चलाया जा रहा है।।

पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 12 जून से 26 जून तक विशेष पखवाड़ा चलाया जा रहा है।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 12 जून से 26 जून तक विशेष पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस पखवाड़े के तहत जिला के नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार ने थाना क्षेत्र के गांव जमाल में नुक्कड़ सभा के माध्यम से युवाओं व आमजन को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है । थाना प्रभारी ने आमजन से कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में अपना अहम योगदान दें । उन्होंने कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ लगातार सेमिनार और गोष्ठियों का आयोजन कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए संदेश दे रही है। नशा हमारे समाज को खोखला कर रहा है, इसलिए इस बुराई को जड़ से मिटाने के लिए जन सहयोग जरूरी है। जिला पुलिस की नशे के खिलाफ मुहिम का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना है। नशा एक सामाजिक बुराई है और इस बुराई के खिलाफ सामाजिक आंदोलन चलाने की आवश्यकता है । नशा बेचने वालों की जगह जेल में है, इसलिए नशा बेचने वालों की सूचना बेखौफ होकर पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके । उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ इस युद्ध में आप लोग सच्चाई का साथ दें अगर किसी के परिवार में कोई नशे का कारोबार करता है या नशे का सेवन करता है तो निसंकोच उसकी सूचना दें ताकि नशे जैसी बुराई को जड़ मूल से समाप्त किया जा सके । इस अवसर पर उन्होंने महाभारत के उस उपदेश का भी जिक्र किया जिसमें भगवान श्री कृष्ण ने सच्चाई एवं न्याय का साथ देने का उपदेश दिया था। उन्होंने कहा कि सफाई पहले अपने घर और आसपास से ही होनी चाहिए इसलिए अगर किसी भी परिवार में अगर कोई नशे का व्यापार करता है या सेवन करता है तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस के साथ सांझा करें। उन्होंने कहा की यदि युवा किसी वजह से गलत संगत का शिकार होकर नशे से ग्रसित हो गया है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें जिला पुलिस इसमें पूरा सहयोग करेगी । नशा मक्त भारत पखवाड़े के तहत सिरसा पुलिस आमजन व युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ कर नशे से दूर रहने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button