आंगनवाड़ी और आशा वर्कर बोलीं – कब मिलेगा हमें हक का वेतन।।
आंगनवाड़ी और आशा वर्कर बोलीं – कब मिलेगा हमें हक का वेतन।।


यमुनानगर-(मनदीप कौर):- कच्चे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग यमुनानगर में सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन के सदस्यों ने जोरदार प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि आज पूरे हरियाणा में कच्चे कर्मचारी न्यूनतम वेतन लागू किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में यमुनानगर में भी प्रदर्शन करके मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, हेल्पर का वेतनमान बहुत कम है। और वह कई महीनो तक नहीं मिलता। अपना वेतन लेने के लिए प्रदर्शन करने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि न्यूनतम वेतन लागू किया जाए और वेतन हर महीने मिले ताकि वह अपने परिवार का गुर्जर बसर कर सके। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल है जिसमें सभी ट्रेड यूनियन के कर्मचारी बढ़कर चढ़कर भाग लेंगे ,ताकि हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाया जाए और जब तक पक्के नहीं होते तब तक न्यूनतम वेतन लागू करवाया जाए।। #newstodayhry @newstodayhry



