Haryana
Trending

सतलुज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कराटे में कब्जाए पदक किया सम्मानित II

सतलुज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कराटे में कब्जाए पदक किया सम्मानित II

स्कूल प्रबंधन ने किया भव्य अभिनंदन :-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- कुरुक्षेत्र में आयोजित नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में सतलुज पब्लिक स्कूल, भावदीन के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ग पदक हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ी देवेंद्र और गितेश ने स्वर्ण पदक हासिल किए जबकि रवीना और जसवीन ने रजत पदक  प्राप्त किया। वहीं रवि ने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा को दर्शाया। विद्यालय के चेयरमैन अनूप गर्ग तथा निदेशक ऋतु जैन ने सभी विजेताओं को उनकी उपलब्ध्यिों के लिए विद्यालय प्रांगण में प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। विद्यालय चेयरमैन अनूप गर्ग ने सभी पदक विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। खेलो में हिस्सा लेकर विद्यार्थी पद, पदक और प्रतिष्ठा हासिल कर सकते हैं। वहीं स्कूल निदेशक ऋतु जैन ने भी विजेताओं का उत्साहवद्र्धन करते हुए आशा जताई कि विद्यालय के खिलाड़ी भविष्य में और भी ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे।।  #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button