मानसून की पहली बारिश में ही जलभराव से उजागर हुई नगर निगम की तैयारी II
मानसून की पहली बारिश में ही जलभराव से उजागर हुई नगर निगम की तैयारी II

अंबाला-(राहुल जाखड़):- मानसून की पहली बारिश से नफर निगम ओर प्रशासन की पोल खुल गई है शहर में काफी इलाकों में जलभराव हो गया था और कुछ समय बाद उसकी निकासी हो गई थी लेकिन अंबाला शहर के तीन जगहों पर अभी तक पानी का जलभराव की स्थिति बनी हुई है जिसमे अम्बा मार्किट, शुकुल कुंड रोड, कांग्रेस भवन वाली सड़क पर पानी भरा हुआ है जिससे दुकानदारों को परेशानी आ रही साथ में आमजन प्रभावित हो रहा है उस रास्ते पर जाने के कोई तैयार नहीं है इसके लिए मिथुन वर्मा वार्ड नंबर दस के पार्षद लगातार प्रयास कर रहे हैं इसके लिए शहर में जलकुंभी को निकला जा रहा है संदीप सचदेवा मनोनीत पार्षद भी मैदान पर दिखाई दे रहे हैं अभी सिर्फ पहली बारिश ही हुई है और आगे सारा सीजन पड़ा है भारी बारिश हुई तो स्थिति खराब हो सकती है दुकानदारों का भारी नुकसान हो सकता है और ग्राहक भी उस तरफ रुख नहीं करना इस तरह दोहरी मार झेलते हैं दुकानदार पहले से प्रयास हुए हैं और अभी धरातल पर काम करने की जरूरत है।। #newstodayhry @newstodayhry



