05 किलो 10 ग्राम चुरा पोस्त व मोटर साईकल सहित नशा तस्कर काबू।।
05 किलो 10 ग्राम चुरा पोस्त व मोटर साईकल सहित नशा तस्कर काबू।।


सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- गांव भंगु के पास सी.आई.ए.ऐलनाबाद की बड़ी कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज जिला पुलिस की सी.आई.ए.ऐलनाबाद ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चुरा पोस्त तस्कर को मोटर साईकल व 05 किलो 10 ग्राम सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार पुत्र लीलराम वासी भंगु के रूप में हुई है सी.आई.ए.ऐलनाबाद प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम ने गांव भगुं के पास गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। मोटर साईकल मे रखे कट्टे में 5 किलो व 10 ग्रांम चरा पोस्त बरामद हुई।।, आरोपी के खिलाफ थाना बडागुढा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सी.आई.ए.ऐलनाबाद प्रभारी निरीक्षक धर्मबीर सिहं ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके। रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी को यह नशा कहां से प्राप्त हुआ, कहां सप्लाई किया जाना था और इस तस्करी में और कौन-कौन व्यक्ति संलिप्त हैं। यह कार्यवाही जिला सिरसा में नशा मुक्त सिरसा अभियान के अंतर्गत की गई है, जिसका उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और तस्करी की जड़ तक पहुंचना है।। #newstodayhry @newstodayhry



