साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है।।
साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा पुलिस के साइबर थाना की टीम ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया है। मोहन लाल पुत्र चाचनमल वासी सिरसा से ₹40000/-की ठगी के मामले में आरोपियों संदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह वासी गांव धांडी कादिम जिला फाजिल्का पंजाब व मलकीत सिंह पुत्र बच्चन सिंह वासी गांव निधाना जिला फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार किया गया है। साइबर थाना प्रभारी एसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि पीड़ित मोहन लाल पुत्र चाननमल, सीडीएलयू डी-2, के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। 19 नवम्बर 2024 को एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को जयपुर का डॉक्टर बताकर मोबाइल पर कॉल की और QR कोड भेजकर मेडिकल स्टोर को भुगतान के नाम पर ₹40,000 की ठगी कर ली। पीडीत ने विश्वास में आकर10000/10000 की चार ट्रांजैक्शन में राशि ट्रांसफर कर दी। साइबर थाना प्रभारी एसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा । मामले की जांच जारी है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। पुलिस आमजन से अपील करती है कि अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें और कोई भी संदिग्ध गतिविधि तुरंत नजदीकी थाना या साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर सूचित करें।। #newstodayhry @newstodayhry



