शांतनु हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: STF ने पांच और आरोपी दबोचे II
शांतनु हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई: STF ने पांच और आरोपी दबोचे II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र में STF अम्बाला के SP विक्रांत भूषण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि शांतनु हत्याकांड में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) अम्बाला ने कार्रवाई तेज करते हुए पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस केस में अब तक कुल 10 आरोपी दबोचे जा चुके हैं, जबकि मुख्य शूटर रोमिल का एनकाउंटर कर दिया गया है। STF अम्बाला और दिल्ली स्पेशल सेल की संयुक्त कार्रवाई में रोमिल को फरीदाबाद रोड पर मंगेर के पास घेरा गया। बताया जा रहा है कि रोमिल बाइक पर सवार होकर हरियाणा और दिल्ली में किसी बड़ी वारदात की फिराक में था। घेराबंदी के दौरान दोनों ओर से 25 से 30 राउंड फायरिंग हुई। एनकाउंटर में रोमिल ढेर हो गया। उसे कितनी गोलियां लगीं, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा। STF के SP विक्रांत भूषण ने बताया कि रोमिल के पास से एक चाइनीज हथियार बरामद किया गया है। पकड़े गए पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे मामले की गहराई से जांच की जा सके। शांतनु मर्डर केस में लगातार हो रही गिरफ्तारियों से STF की कार्रवाई को बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। मामले में और भी खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है II #newstodayhry @newstodayhry



