कुरुक्षेत्र में बस और कार की टक्कर, 2 की मौत, 5 घायल II
कुरुक्षेत्र में बस और कार की टक्कर, 2 की मौत, 5 घायल II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत ):- कुरुक्षेत्र सड़क दुर्घटना में 2 लोगों की मृत्यु 5 घायल हुए घायलों में एक महिला भी। कुरूक्षेत्र पेहवा रोड पर बस और क्रेटा कार की हुई टक्कर टक्कर में दो लोगों की मृत्यु पांच लोग घायल। सारसा गाँव के रहने वाले गुरुदेव और कुलदीप की मौके पर ही मृत्यु। जबकि रोहतास ,सुखदेव और बाकी साथियों को किया गया प्राइवेट अस्पताल में रेफर। बस और क्रेटा कार की हुई टक्कर। गुरुदेव का इलाज करने के लिए करनाल जा रहे थे सारसा गांव के सभी साथी। गुरुदेव का इलाज करने जा रहे थे करनाल। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पिहोवा रोड पर लोहार माजरा गांव के पास प्राइवेट बस और क्रेटा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस एक्सीडेंट में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि उनके अन्य साथी घायल हो गए। घायलों का LNJP अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, सारसा गांव के लोग अपने साथी गुरुदेव को इलाज के लिए करनाल लेकर जा रहे थे। रास्ते में प्राइवेट बस और उनकी क्रेटा कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में सारसा गांव के गुरुदेव और कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट में रोहतास, सुखदेव समेत अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, हादसे के बाद पिहोवा रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को रास्ते से हटवाया और जाम खुलवाया। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक , सारसा गांव के रोहतास, सुखदेव और कुलदीप क्रेटा कार में सवार होकर अपने भाई गुरुदेव के इलाज के लिए करनाल जा रहे थे। रास्ते में लोहार माजरा गांव के पास सामने से आ रही प्राइवेट बस से उनकी क्रेटा कार की टककर हो गई। इस हादसे में क्रेटा सवार 2 मौसेरे भाई गुरुदेव और कुलदीप की मौत हो गई। इसमें कार में सवार में रोहतास और सुखदेव जख्मी हो गए, जबकि बस में सवार 1 महिला समेत 3 यात्रियों को चोटें आईं हैं। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।। #newstodayhry @newstodayhry



