Haryana
Trending

नगर पालिका ने की सख्ती, कॉलोनी पर चला बुलडोजर II

नगर पालिका ने की सख्ती, कॉलोनी पर चला बुलडोजर II

करनाल-(सुभाष गुप्ता):- करनाल प्रशासन की रोक-टोक के बावजूत भी घरौंडा में अवैध कॉलोनियां काटने का धंधा थमने का नाम नहीं । आज नगर पालिका के अधिकारी पनोडी रोड पे पीला पंजा चलाने के कच्ची सड़का ने उखाड़ दिया। नगर पालिका प्रशासन नै साफ चेतावनी दी कि शहर मैं कोई भी अवैध कॉलोनी पनपने ना दी जाए। बुधवार के दिन नगर पालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा की अगुवाई में नपा टीम पुलिस फोर्स के साथ कोटिया कॉलोनी पहुंची ते करीब 2 एकड़ मैं काटी गई कॉलोनी की सड़का ने जेसीबी से उखाड़ दिया गया। कॉलोनी मैं जो कुछ निर्माण चालू था, उनने भी ढा दिया गया। नपा सचिव रवि प्रकाश शर्मा नै बताया कि शहर मैं कुछ अवैध कॉलोनीयां काटने की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए आज कोटिया कॉलोनी मैं ये तोड़फोड़ की गई। पहले कॉलोनी मालिक को नोटिस दे दिया गया था, पर फेर भी अवैध निर्माण चालू रह्या, इस कारण आज कार्रवाई करणी पड़ी। शहर मैं डिगर माजरा रोड, पनोडी रोड, हसनपुर रोड ते साइ मंदिर रोड पे भी इस तरह की अवैध कॉलोनीयां काटण का सिलसिला जोरां से चालू सै। नपा सचिव नै लोगों से अपील करी कि वो अपनी मेहनत की कमाई इन अवैध कॉलोनीयां मैं ना लगावें, क्योंकिं प्रशासन टाइम-टाइम पे ऐसी सख्त कार्रवाई करती रहे II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button