PUNJAB
Trending

आपसी रंजिश में एक और युवक की जान चली गई II

आपसी रंजिश में एक और युवक की जान चली गई II

आपसी रंजिश में एक और युवक की जान चली गई:-

पटियाला-(न्यूज़ टुडे व्यूरो):- मामला पटियाला के दारू कुट्टियां मोहल्ला निवासी अंकित कुमार का है, जो अपने काम से घर लौट रहा था। जैसे ही वह रागो माजरा पहुँचा, उसी मोहल्ले के कुछ लड़कों ने पुरानी रंजिश के चलते अंकित कुमार की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान अंकित कुमार के सिर पर टाइलों और धारदार हथियारों से वार किए गए, जिससे अंकित कुमार बुरी तरह घायल हो गया और उसे राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। लगभग तीन महीने बाद आज अंकित कुमार की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने रोष जताया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। डिवीजन नंबर 2 के चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button