Haryana
Trending

किसान आंदोलन पार्ट-2 की रणनीति पर चर्चा, बीकेयू (तोमर) के नेताओं की सिरसा में बैठक II

किसान आंदोलन पार्ट-2 की रणनीति पर चर्चा, बीकेयू (तोमर) के नेताओं की सिरसा में बैठक II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- बीकेई कार्यालय, सिरसा पहुंचे बीकेयू (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागत देशव्यापी किसानी मुद्दों को लेकर की चर्चा: लखविंद्र सिंह औलख सिरसा। बीकेई कार्यालय सिरसा में बुधवार सांय को पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर, राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, यूपी प्रदेश अध्यक्ष महबूब चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक तोमर, मंडल महासचिव मुकेश गुर्जर, निखिल चौधरी, सद्दाम अंसारी, हनी चौधरी का स्वागत व सम्मान किया गया। बीकेई प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान देशव्यापी किसानी मुद्दों पर विचार चर्चा हुई। औलख ने कहा कि किसान आंदोलन पार्ट-1 में बीकेयू तोमर की पूरी टीम गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलनरत थी। 2020 में भाजपा द्वारा थोपे गए तीनों काले कृषि कानून वापस करवाने में इनकी भी अहम भूमिका रही है। किसान आंदोलन पार्ट-2 में भी खनौरी बॉर्डर पर समय-समय पर हाजरी लगाते रहे हैं। बीकेयू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. संजीव तोमर ने केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को लूटने के लिए लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर कहा कि यूपी के कई जिलों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार व पूंजीपति मिलकर उपभोक्ताओं से खुली लूट के लिए स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। स्मार्ट मीटर बिजली की खपत से कहीं ज्यादा तेज रीडिंग निकालता है, इसलिए हमें इसका विरोध करना चाहिए। यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई के हालात बहुत खराब हैं। औलख ने बातचीत करते हुए बताया कि हरियाणा सरकार भी सरकारी कार्यालय में स्मार्ट मीटर लगाकर धीरे-धीरे आम उपभोक्ताओं पर भी इसे जबरन थोपा जाएगा। औलख ने कहा कि 2020 में देशव्यापी चले किसान आंदोलन ने पूरे देश भर के किसानों-मजदूरों को एक कर दिया है। आने वाले समय में भी सरकारों की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button